नक्सली विद्रोह 3 वर्षो में थम जाएगा : चिदंबरम

गृह मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने इस बात पर जोर दिया कि नक्सलियों से निबटने के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर 'प्राथमिक भूमिका' और 'जवाबदेही' तय करनी होगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती, खुफिया मदद एवं विकास योजनाओं तथा सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए अर्थिक सहायता जैसी हर मदद राज्य सरकारों को देगी।

नक्सली समस्या पर पैनल की तीसरी बैठक में चिदंबरम ने कहा, "सरकार को भरोसा है कि दृढ़ संकल्प के जरिये अगले तीन वर्षो के दौरान नक्सली उग्रवाद पर काबू पा लिया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि विकास और पुलिस कार्रवाई की दोहरी रणनीति जारी रखने पर सहमति बन चुकी है।

चिदंबरम ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कई बार दोहराया है कि नक्सली समस्या भारत की सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती है।

गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार नक्सलियों ने पिछले तीन महीनों में नौ राज्यों में 500 हमलों को अंजाम दिया है जिसमें 350 लोगों की जान चली गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+