सबसे पुराने 'ट्विटर प्रेमी' का निधन
लंदन, 29 जुलाई (आईएएनएस)। माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले सबसे बुजुर्ग व्यक्ति इवी वेन का 104 वर्ष की उम्र में ब्रिटेन में निधन हो गया।
स्थानीय समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक ट्विटर पर वेन 56,000 से अधिक फॉलोअर हैं। पिछले दिनों वेन को ब्रॉडफोर्ड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया गया था जहां उनका निधन हो गया।
अस्पताल के चिकित्सक ने बुधवार को उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए थे और इस दौरान स्थिति की जानकारी भी देते रहे। चिकित्सक ने बुधवार देर रात उनकी मौत की जानकारी दी।
चिकित्सक ने कहा, "ट्विटर पर इवी के मित्रों को यह जानकारी देना चाहता हूं कि 12.08 बजे उनकी मौत हो गई। यह काफी दुखद है लेकिन इसकी जानकारी मैं आपको दे रहा हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications