पश्चिम बंगाल में स्वाइन फ्लू से अब तक 3 मौतें
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि स्वाइन फ्लू के नौ नए मामले सामने आए हैं। इसे लेकर राज्य में इस साल एच1एन1 वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने यहां जारी एक बयान में बताया, "अपोलो अस्पताल में 28 जुलाई को स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक 66 वर्षीय व्यक्ति को भर्ती कराया गया था। जिसकी बुधवार को मौत हो गई।"
एक निजी अस्पताल में बुधवार को ही स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से एक 61 वर्षीय महिला की भी मौत हो गई थी।
बयान के अनुसार, "स्वाइन फ्लू के नौ मामले गुरुवार को सामने आए। इस तरह पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है।"
बयान में बताया गया है कि विभिन्न अस्पतालों में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 38 लोग भर्ती हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications