ईरान के साथ नए सिरे से वार्ता को तैयार है अमेरिका
वाशिंगटन, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका ने कहा है कि वह ईरान के साथ परमाणु मुद्दे पर नए सिरे से बातचीत को तैयार है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ईरान ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को पत्र लिखकर नए सिरे से बातचीत की इच्छा जताई थी।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पीजे क्राउले ने बुधवार को कहा, "हम अपने पहले के प्रस्ताव को आधार बनाकर ईरान के साथ बातचीत को तैयार हैं।"
गौरतलब है कि अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों का कहना रहा है कि ईरान परमाणु हथियार विकसित कर रहा है। ईरान इससे इंकार करता रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications