पाकिस्तान में बाढ़ से 100 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने स्थानीय मीडिया के हवाले से गुरुवार को बताया कि देश में मानसूनी बारिश की वजह से हजारों लोग बेघर हो गए।
उर्दू भाषा का चैनल दुनिया टीवी के अनुसार सिर्फ खबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बारिश के कारण हुई दुर्घटनाओं में अब तक 108 लोगों की मौत हो गई।
पेशावर के नागरिक प्रशासक साहिबजादा अनीस ने कहा है कि प्रांतीय राजधानी में कम से कम 16 लोग मारे गए तथा निकटवर्ती नौशेरा में अन्य चार लोगों की भी मौत हो गई।
पाकिस्तान के मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटों के दौरान 274 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई जो 34 वर्षो के दरम्यान सबसे ज्यादा है।
रिपोर्टों के मुताबिक शहरों में ज्यादातर मौतें आसमानी बिजली गिरने या मिट्टी के घरों के गिरने से हुईं। ये घटनाएं पिछड़े इलाकों में हुईं।
नदियों के तटबंध टूट गए और पानी घरों को बहा ले गया। प्रांत के स्वात और शांगला जिलों में महिलाओं एवं बच्चों सहित 38 लोगों की जान गई।
एक अधिकारी के अनुसार पेशावर से 30 किलोमीटर दूर चारसद्दा जिले में 100,000 लोग बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं।
पेशावर में टेलीफोन सेवाएं ठप्प हो गई हैं और सड़कें टूट जाने से यातायात की आंतरिक सेवाएं बाधित हो गई हैं।
अफगान सीमा सहित उत्तरी-पश्चिमी कबीलाई इलाकों में कई पुल बाढ़ में बह गए।
मानसूनी बारिश ने पूर्वी प्रांत पंजाब को भी प्रभावित किया है। प्रांतीय राजधानी लाहौर के आस-पास के निचले इलाके बाढ़ में डूब हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications