मंत्री पर हमले के आरोपियों पर ईनाम घोषित
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पुरुषोत्तम दुबे और मनोज पांडे नाम के दोनों फरार आरोपियों पर ईनाम घोषित किया गया है। दोनों मंत्री पर हमले के षड़यंत्र में शामिल थे।
लाल ने कहा कि दोनों को पकड़ने के लिए विशेष कार्रवाई दस्ते (एसटीएफ) और पुलिस की टीमें सघन अभियान चला रही हैं।
मंत्री पर हमले के मुख्य साजिशकर्ता एवं इलाहाबाद के चाका से ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा सहित चार आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं। चारों से पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।
गत 12 जुलाई को मंत्री नंदी को निशाना बनाकर किए गए बम हमले में मंत्री सहित पांच लोग घायल हुए थे। जिसमें राकेश मालवीय नाम के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी जबिक गंभीर रूप से घायल इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार विजय प्रताप सिंह ने दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications