पाकिस्तान में विमान हादसे पर ओबामा ने संवेदना जताई
वाशिंगटन, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्तान में बुधवार को हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओबामा ने एक बयान में कहा, "इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। अमेरिका के लोग दुख की इस घड़ी में पाकिस्तान के साथ हैं।"
गौरतलब है कि एयर ब्लू का एक विमान इस्लामाबाद के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें विमान में सवार सभी 152 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications