पश्चिम बंगाल में पुलिस गोलीबारी में ग्रामीण की मौत
जिले के अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक अन्नप्पा ई ने कहा कि इस्लामपुर मंडल के श्रीकृष्णपुर गांव में एक विद्यालय के कब्जे वाली विवादास्पद जमीन को लेकर झड़प हो गई।
उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान 30 साल के दीपक मिर्धा के रूप में की गई है, जो श्रीकृष्णपुर गांव का रहने वाला था।
भूमि एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों की एक टीम विवादास्पद जमीन का निरीक्षण करने गई थी। उसी दौरान ग्रामीणों और श्रीकृष्णपुर हाई स्कूल के छात्रों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें प्रखंड भूमि सुधार अधिकारी जख्मी हो गए।
अधीक्षक ने बताया, "घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों और छात्रों ने उन पर भी हमला कर दिया। उत्तेजित भीड़ ने पुलिस के ऊपर गोली चलाई और पुलिस के तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हालात अनियंत्रित होने पर लाठी चार्ज करना पड़ा। इसके बावजूद स्थिति काबू में नहीं आई।"
अन्नप्पा ने कहा, "इसके बाद पुलिस को कुछ चक्र गोलियां चलानी पड़ी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications