कांगो में नाव पलटी, 130 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि बुधवार रात में बनदुंदू प्रांत में वामाउथ इलाके में एक नदी में नाव पलट गई।
अधिकारी ने बताया कि नाव में 250 से अधिक यात्री सवार थे। इनमें ज्यादातर छात्र, व्यापारी और किसान थे।
राष्ट्रीय परिवहन कार्यालय की एक रिपार्ट में बताया गया है कि मृतकों और लापता होने वालों की संख्या 200 से अधिक हो सकती है। अधिक भार होने की वजह से नाव पलट गई। बचावकर्मी तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications