क्षुद्रग्रह को धरती से टकराने से रोकने के संभावित तरीके
लंदन, 29 जुलाई (आईएएनएस)। वैज्ञानिकों द्वारा एक क्षुद्रग्रह के वर्ष 2182 में धरती से टकराने की चेतावनी जारी करने के बाद इस खतरे को दूर करने के निम्न उपायों पर विचार किया जा रहा है।
- परमाणु विस्फोट : इस क्षुद्र ग्रह को निशाना बनाकर एक बड़ा परमाणु विस्फोट करने से इस खतरे को टालना काफी आसान माना जा रहा है लेकिन समस्या इस बात को लेकर है कि इस विस्फोट के बाद बचे पिंड के छोटे-छोटे टुकड़े और भी बड़ी समस्या बन सकते हैं।
- आइने का उपयोग : दर्पणों से लैस अंतरिक्ष यानों के एक बेड़े को सूर्य की रोशनी को दर्पणों के जरिए परावर्तित करके इस क्षुद्रग्रह पर केंद्रित किया जा सकता है जिससे इस ग्रह पर मौजूद गैसें गर्म होकर इस ग्रह का रास्ता बदल सकती हैं।
- गुरुत्वाकर्षण परिवर्तन : इस विधि में एक अंतरिक्षयान को इस पिंड से टकराया जा सकता है जिससे यान के गुरुत्वाकर्षण बल की वजह से यह क्षुद्रग्रह अपना रास्ता बदल लेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications