अफगानिस्तान में संघर्ष में 10 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांतीय पुलिस प्रमुख खयाल्बाज शिरजई के हवाले से बताया, "प्रांत के अंदर जिले में निजी कंपनी वाटन रिस्क के सुरक्षागार्डो और आतंकवादियों के बीच संघर्ष में सात सुरक्षा गार्ड और तीन तालिबान आतंकवादी मारे गए।"
रिपोर्ट में बताया गया है कि मारे गए तीन सुरक्षाकर्मी दक्षिणी प्रांत में नाटो के नेतृत्व वाली सेनाओं को सैन्य संचालन में मदद पहुंचाने का काम करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications