कैमरन के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री मध्य दिल्ली के मानसिंह रोड पर स्थित होटल के ग्रांड प्रेसिडेंशियल सुइट में ठहरे हैं। इस सुइट में एक पुस्तकालय, निजी व्यायाम कक्ष और एक रसोई है। पहले भी कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष इस सुइट में ठहर चुके हैं।
सुइट को कैमरन के निजी सुरक्षाकर्मियों ने घेर रखा है। होटल के सुरक्षाकर्मी सुरक्षा का दूसरा घेरा हैं और दिल्ली पुलिस सुरक्षा का तीसरा घेरा उपलब्ध करा रही है।
एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि कमांडो और डॉग स्क्वोड सहित दिल्ली पुलिस के करीब 1,000 जवानों को तैनात किया गया है।
पिछले 200 वर्षो में ब्रिटेन के सबसे युवा प्रधानमंत्री 43 वर्षीय कैमरन का गुरुवार सुबह राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया।
उन्होंने दो दिवसीय भारत यात्रा बेंगलुरू से शुरू की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications