पंजाब में खुद को अधिकारी बताने वाला गिरफ्तार
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि हरविंदर सिंह को बुधवार को एक सरकारी विद्यालय से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि वह स्वयं को परमिंदर सिंह के रूप में शिक्षा एवं भाषा मंत्री उपिंदरजीत कौर के ओएसडी के तौर पर पेश कर रहा था। जिस समय उसे गिरफ्तार किया गया, उस दौरान विद्यालय परिसर में एक परीक्षा चल रही थी।
पुलिस के अनुसार उसके पास से परमिंदर सिंह के नाम के जितने पहचान पत्र थे, जब्त कर लिए गए हैं। हर पहचान पत्र पर विभिन्न पद लिखे हुए थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "इस मामले में छानबीन जारी है और उसकी पिछली गतिविधियों और सरकारी विभागों से उसके संबंध के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है।"
अधिकारी ने बताया, "एक अनुपूरक परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी की मदद के लिए वह विद्यालय पहुंचा था।"
उन्होंने बताया, "जब निरीक्षक ने उससे पहचान पत्र दिखाने को कहा तो वह परिणाम भुगतने की धमकी देने लगा। इसके बाद परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक ने पुलिस को बुलाया।"
जिस परीक्षार्थी की वह मदद करने के लिए आया था वह फरार हो गया।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 11 जुलाई को खुद को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का सलाहकार बताने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications