पहली तिमाही में पैनासोनिक का मुनाफा बढ़ा
घरेलू उपयोग की इलेक्ट्रानिक वस्तुएं बनाने वाली सबसे बड़ी इस कंपनी ने कहा कि मांग में वृद्धि के चलते कंपनी की बिक्री बढ़ी है। एयर कंडीशनर और फ्लेट स्क्रीन टेलिविजन की बिक्री में जोरदार बढ़ोतरी हुई है।
ओसाका स्थित इस कंपनी ने इस साल के लिए अपने मुनाफे का अनुमान 70 प्रतिशत बढ़ाकर 85 अरब येन कर दिया है। पिछले वित्त वर्ष 2009-10 में कंपनी को 103.5 अरब येन का घाटा हुआ था। इससे पहले कंपनी ने इस साल 50 अरब येन के मुनाफे का अनुमान लगाया था।
कंपनी ने इस साल के लिए बिक्री का अनुमान पिछले साल के मुकाबले 20 प्रतिशत बढ़ाकर 89 खरब येन कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने 88 खरब येन की बिक्री का अनुमान लगाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications