'संयुक्त अभ्यास ने दिया उत्तर कोरिया को कड़ा संदेश'
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक शार्प ने एक बयान जारी कर कहा, "इस संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास से उत्तर कोरिया को कड़ा संदेश गया है कि उसे अपना आक्रामक रवैया अवश्य रोकना चाहिए।" दक्षिण कोरिया में हुए इस युद्धाभ्यास में अमेरिका के 28,500 सैनिकों ने भाग लिया।
दोनों नौसेनाओं के 200 से अधिक विमानों और 8,000 कर्मियों ने इस अभ्यास में भाग लिया। यह अभ्यास रविवार को शुरू हुआ और बुधवार को समाप्त हो गया।
दक्षिण कोरिया ने मार्च में एक युद्धपोत के डूबने के लिए उत्तर कोरिया को जिम्मेदार ठहराया था। प्योंगयांग और संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व वाले अमेरिका के एक दल के बीच गुरुवार को होने वाली सैन्य वार्ता रद्द कर दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications