झारखण्ड में 32 पुलिस अधिकारियों के तबादले
झारखण्ड में एक जून से राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद से आईपीएस और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 300 से अधिक अधिकारियों के ताबदले हुए हैं या उनकी नए पदों पर तैनाती की गई है। अधिकारियों के तबादले का फैसला बुधवार रात में लिया गया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रघुबर दास ने आईएएनएस को बताया, "राष्ट्रपति शासन के दौरान तबादले और नई नियुक्तियां किसी निर्वाचित सरकार की तरह हो रही है।"
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "राज्यपाल को तबादले और नई नियुक्तियों की बजाय शासन को प्रभावी बनाने पर जोर देना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications