केरल विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

विधानसभा अध्यक्ष के. राधाकृष्णन ने सदस्यों को शांत करने की बहुत कोशिश की लेकिन विपक्षी सदस्य नहीं माने। विपक्षी सदस्य अपनी सीट से खड़े होकर हंगामा करते रहे। उन्हें शांत न होता देख अध्यक्ष ने आवश्यक विधायी कामकाज निपटाने के बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले कांग्रेस विधायक तिरुवनचूर राधाकृष्णन ने पलक्कड़ जिले में असहाय जनजातीय लोगों से कंपनियों द्वारा कम दामों पर जमीन का लेन-देन का मामला उठाया। उन्होंने सरकार से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए काम रोको प्रस्ताव दिया था।

उन्होंने कहा कि जिलें में जनजातीय लोगों की भूमि पर भू माफिया कब्जा जमा रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते जनजातीय लोगों की 200 एकड़ भूमि को बहुत ही कम दामों पर विंडमिल कंपनी द्वारा खरीदा गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+