हिमाचल बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 3 हुई

बस के मलबे से एक अधेड़ महिला और एक 12 वर्षीय किशोर का शव निकाला गया।

घटना स्थल से पुलिस अधिकारी सोहन लाल ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "हमने गुरुवार दोपहर में क्षतिग्रस्त बस को निकाला। उसके मलबे में से दो शव मिले हैं।"

उल्लेखनीय है कि चोपाल उपमंडल में कुपवी के नजदीक भारी बारिश के कारण एक सरकारी बस नदी में गिर पड़ी थी। इसमें 30 यात्री सवार थे। इनमें से 27 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया था और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

लाल ने कहा, "अब बचाव कार्य लगभग पूरा हो चुका है। गोताखोरों ने भी तलाशी पूरी कर ली है। क्षतिग्रस्त बस वहीं पड़ी हुई हैं। अगर कोई और शव रह गया होगा तो अभी तक पानी के तेज बहाव में बह गया होगा।"

शिमला से कुपवी के लिए जा रही बस टूटी हुई सड़क की वजह से नदी में जा गिरी थी। भारी बारिश के कारण सड़क खराब हो गई है।

पुलिस अधीक्षक आर. एम. शर्मा ने कहा,"तलाशी अभियान लगभग खत्म हो चुका है, लेकिन हमने नदी के बहाव वाले इलाके में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। लोगों से कोई शव दिखने पर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना देने को कहा गया है।"

उन्होंने बताया कि परिचालक के अनुसार बस में 30-32 यात्री सवार थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+