शेयर बाजारों में हल्की तेजी, सेंसेक्स 35 अंक बढ़ा (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 34.63 अंकों (0.19 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,992.00 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 18,013.10 के ऊपरी और 17,902.84 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 11.35 अंकों (0.21 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,408.90 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,415.85 के ऊपरी और 5,381.55 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 15.89 अंकों (0.22 प्रतिशत ) की वृद्धि के साथ 7,382.09 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 15.52 अंकों (0.17 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 9,329.97 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू), बैंकिंग और तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (एफएमसीजी) क्षेत्र के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि हुई। पीएसयू के शेयर मूल्य में 1.62 प्रतिशत, बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्य में 0.92 प्रतिशत और एफएमसीजी क्षेत्र के शेयर मूल्य में 0.73 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
बीएसई में कारोबार के दौरान तेल एवं गैस, तकनीकी कंपनियों और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (सीडी) क्षेत्र की कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई। तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयर मूल्य में 0.76 प्रतिशत, तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्य में 0.42 प्रतिशत और सीडी कंपनियों के शेयर मूल्य में 0.36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि हुई, उनमें एचडीएफसी (2.75 प्रतिशत), हिंडाल्को (1.96 प्रतिशत), आईसीआईसीआई बैंक (1.91 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (1.61 प्रतिशत) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (1.60 प्रतिशत) शामिल हैं।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई, उनमें रिलायंस कम्युनिकेशंस (2.10 प्रतिशत), भारती एयरटेल (1.28 प्रतिशत), जिंदल स्टील (1.22 प्रतिशत), रिलायंस इंफ्रा (1.17 प्रतिशत) और ओएनजीसी (1.07 प्रतिशत) शामिल हैं।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1476 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट दर्ज की गई, 1410 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications