सागर में खाद्यान्न घोटाला, जांच के आदेश

सागर जिले के विधायक गोविंद राजपूत ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए गुरुवार को विधानसभा में जैसीनगर जनपद पंचायत में हुए खाद्यान्न घोटाले का मामला उठाया। उनका आरोप है कि जनवरी 2010 में जनपद की 22 पंचायतों के लिए 2800 क्विंटल खाद्यान्न आवंटित करने के फर्जी आदेश जारी किए गए थे।

आवंटन आदेश के जरिए नागरिक आपूर्ति निगम ने 2800 क्विंटल खाद्यान्न आवंटित किया था। यह खाद्यान्न पंचायतों तक नहीं पहुंचा। राजपूत ने संवाददाताओं को बताया जब उन्होंने इस घोटाले की तह तक जाने की कोशिश की तो चौंकाने वाले तथ्य उनके हाथ लगे। आवंटन आदेश पर अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर पाए गए। राजपूत का आरोप है कि इस घोटाले में अधिकारी भी शामिल हैं।

विधानसभा में पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ने तीन सदस्यीय दल से पूरे प्रकरण की 10 दिनों में जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इस जांच दल में एक सदस्य भोपाल मुख्यालय से भी रहेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+