खंडवा कॉटन मिल में लगी आग
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार खंडवा-इंदौर मार्ग पर स्थित अग्रवाल ओवरसीज मिल में गुरुवार की सुबह आग लग गई। इस आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। इस मिल में कॉटन धागों का निर्माण होता है।
आग को बुझाने में खंडवा, सनावद, पंधाना और भीखनगांव की आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगी हुई हैं। इस आग का फैलाव न हो इसकी भी कोशिशे जारी हैं। मिल प्रबंधन के अनुसार यह आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications