महिलाओं में 30 के बाद बढ़ती है यौन सक्रियता : शोध
अमेरिका में किए गए शोध में पाया गया है कि 18 से 30 साल की महिलाओं की तुलना में जीवन के 30वें वर्ष में पहुंच चुकी महिलाएं यौन क्रिया के मामले में अधिक सक्रिय हो जाती हैं। 31 से 54 साल की उम्र में वह अधिक चरम पर होती हैं।
समाचार पत्र टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सबसे अधिक यौन सक्रियता 31 से 45 के बीच (87 फीसदी), 18 से 30 के बीच (85 फीसदी) और 46 से 54 के बीच (74 फीसदी) चरम पर होती है।
रिपोर्ट में बताया है कि सभी श्रेणियों में दो से तीन फीसदी महिलाएं बढ़ती उम्र के साथ यौन रोग से ग्रस्त होने लगती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications