'स्कारलेट मामले में मंत्री के बेटे से पूछताछ हो'
इस मामले में अपनी गवाही देने गोवा पहुंचीं फियोना ने यह भी कहा कि उनकी बेटी की हत्या के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
उन्होंने कहा, "कई लोगों ने मुझसे उसकी (रॉय) की संलिप्तता के बारे में बताया। सीबीआई को यह पता लगाना चाहिए कि वह इस घटना में शामिल था या नहीं।"
फियोना ने कहा, "मेरी बेटी को नशीली दवाएं दी गईं और अंजुना में मार दिया गया। नशीली दवाओं के कारोबार की बात स्कारलेट की मौत और गोवा पुलिस की जांच में सामने आ चुकी है। बिना राजनीतिक संरक्षण के यह संभव नहीं है। इस जांच की जानी चाहिए।"
उन्होंने कहा कि अदालत में अपनी गवाही के दौरान वह कुछ अन्य संदिग्धों की नाम उजागर कर सकती हैं।
दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड में बाइडफोर्ड की रहने वाली फियोना ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था में पूरी आस्था है लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी की हत्या के मामले को यदि तुरंत सीबीआई के हवाले कर दिया जाता तो ज्यादा बेहतर होता।
उन्होंने कहा, "ज्यादा सबूत इकट्ठे किए जा सकते थे। समय बीतने के साथ सबूत नष्ट हो गए। मामले के शुरुआत में जांच अधिकारी मेरे बजाय अपराधियों की मदद कर रहे थे। शीर्ष नेतृत्व इसे दुर्घटना ठहराने में लगा था। इस मौत के लिए वे अपराधियों के बजाय मुझे और स्कारलेट को दोषी ठहरा रहे थे।"
स्कारलेट के साथ यौन शोषण और हत्या के मामले में समुद्र तट पर कैफे में काम करने वाले बैरे सैमसन डिसूजा और प्लासिडो कारवाल्हो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications