आर्कटिक में 162 साल बाद मिला एक जहाज
बीसीसी की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कनाडा के पुरातत्वविदों ने सोनार और मेटल डिटेक्टर्स के सहयोग से जहाज एचएमएस इन्वेस्टिगेटर को मर्सी की खाड़ी में 25 फुट नीचे बर्फीले पानी में पाया।
एचएमएस इन्वेस्टिगेटर वर्ष 1848 में ब्रिटेन से सर जॉन फ्रेंकलिन के नेतृत्व वाले एक दल को खोजने निकला था जो कथित तौर पर समुद्री रास्ता खोजने के क्रम में आर्कटिक के बर्फीले पानी में फंस गया था। रॉबर्ट मैकलुरे एचएमएस इन्वेस्टिगेटर के कप्तान थे।
इंवेस्टिगेटर को चालक दल ने बर्फ में फंस जाने के कारण कनाडा के आर्कटिक सागर में ही छोड़ दिया था। उस वक्त रॉयल नेवी ने मैकलुरे और दल के अन्य सदस्यों को बचा लिया था।
रिपोर्ट में कनाडा के पर्यावरण मंत्री जिम प्रेंटिस के हवाले से बताया गया,"यह अविश्वसनीय है। आप वह देख रहे हैं जिसे 156 सालों से लोगों ने नहीं देखा।"
कनाडा के शोधकर्ताओं ने ब्रिटिश नाविकों के तीन कब्रों को भी पता लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications