मलेशियाई सम्मेलन के लिए कांग्रेस को निमंत्रण
कुआलालंपुर, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को मलेशिया के युनाइटेड मलयास नेशनल ऑर्गेनाइजेशन (यूएमएनओ) द्वारा आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है।
अक्टूबर में होने वाले इस सम्मेलन में दुनिया भर के 48 राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है।
यूएमएनओ के कार्यकारी सचिव रऊफ यूसोह ने कहा आमंत्रित किए गए राजनीतिक दलों में जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी, इंडोनेशिया की गोल्कर, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन और युनाइटेड रशिया शामिल हैं।
19 से 23 अक्टूबर को होने वाली यूएमएनओ महासभा से ठीक पहले 18 अक्टूबर को यह दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित होगा।
समाचार पत्र 'द स्टार' के अनुसार रऊफ ने कहा, "मलेशिया में कार्यरत विदेशी मिशनों के प्रतिनिधियों और यूएमएनओ के विदेशी क्लबों के सदस्यों सहित हमें करीब 500 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications