'मौत से पहले स्कारलेट गाना गा रही थी'

अभियोजन पक्ष के एक प्रमुख गवाह मुरली सागर का बयान 23 जुलाई को दर्ज किया गया। गोवा बाल अदालत (जीसीसी) के सूत्रों ने आईएएनएस को यह भी बताया कि स्कारलेट को आखिरी बार समुद्र तट पर बनी एक झोपड़ीनुमा कैफे के बैरे सैमसन डिसूजा के साथ देखा गया था और वह उसके साथ सहज नजर आ रही थी।

अंजुना समुद्र तट पर एक झोपड़ीनुमा लुई कैफे में मुरली सागर एक बैरे के रूप में काम करता था। अपनी मौत से पहले स्कारलेट यहीं गई थी।

स्कारलेट ने अपने आखिरी कुछ घंटे कैसे बिताए थे इसके एक प्रमुख गवाह मुरली सागर ने अपने बयान में कहा, "समुद्र के किनारे पहुंचते ही वह उसके (आरोपी) साथ बैठ गई और सितारों के बारे में बातचीत करने लगी। वह संगीत सुनना चाहती थी।"

सैमसन और स्कारलेट के बीच रिश्ते के बारे में मुरली ने कहा, "मैंने स्कारलेट को सैमसन के साथ बैठे देखा था और ऐसा लग रहा था कि वह उसके साथ सहज है। मैंने देखा कि वह उसके साथ घुटने के बल बैठ गई थी। इस समय वह काफी सुकून में नजर आ रही थी और गाना गा रही थी।"

मुरली ने अदालत को यह भी बताया कि सैमसन ने उसे (स्कारलेट) रात में घर छोड़ने का वादा किया था।

मुरली ने बताया कि कैफे को छोड़ने से पहले सैमसन के कहने पर मैंने कुछ मिनट स्कारलेट की गायब हो गई एक चप्पल ढूंढ़ी।

मुरली ने बताया, "जब मैं स्कूटर पर जा रहा था सैमसन ने मुझसे कहा कि उसका (स्कारलेट) का चप्पल गायब हो गया है और मुझसे ढूंढ़ने के लिए कहा। मैंने कोशिश की लेकिन नहीं ढूंढ़ सका।"

स्कारलेट के साथ यौन शोषण और उसके बाद हत्या की घटना दुनिया भर में मीडिया में सुर्खियों में रहा है।

स्कारलेट की मां फियोना मैकओन ने आरोप लगाया था कि गोवा में नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले माफिया उसकी बेटी की मौत के जिम्मेदार हैं। इस मामले की शुक्रवार को होने वाली सुनवाई में गवाही देने के लिए वह गुरुवार को भारत पहुंच रही हैं।

समुद्र तट पर कैफे में काम करने वाले दो बैरे सैमसन डिसूजा और प्लासिडो कारवाल्हो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+