सोहाबुद्दीन मामले में सीबीआई की पैरवी करेंगे तुलसी (तीसरे पैरे में संशोधन के साथ पुन: प्रेषित)
नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। सोहराबुद्दीन कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)की ओर से जाने-माने फौजदारी वकील के.टी.एस. तुलसी पैरवी करेंगे। यह जानकारी सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को दी। इस मामले में गुजरात के पूर्व मंत्री अमित शाह को गिरफ्तार किया गया है।
एक सरकारी सूत्र ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया, "सीबीआई ने तुलसी को अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल बनाने का फैसला किया है क्योंकि प्रमुख वकील राम जेठमलानी शाह को कानूनी सहायता दे रहे हैं।"
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी समझे जाने वाले शाह को रविवार को उस समय गिरफ्तार किया गया था जब उन्होंने गांधीनगर में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर एक संवाददाता सम्मेलन में सामने आने के बाद समर्पण कर दिया था।
गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) पर आरोप है कि उसने 26 नवंबर 2005 को अहमदाबाद के निकट सोहराबुद्दीन शेख की फर्जी मुठभेड़ में हत्या की थी। उसकी पत्नी कौसर बी भी तभी लापता हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications