भरतपुर में जज के पिता और भाई की हत्या
हमलावरों ने घर में घुसकर दो महिलाओं समेत तीन अन्य लोगांे को भी गोली मार दी। उन्हें भरतपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि अलवर के बहरोड में तैनात फास्ट ट्रैक कोर्ट के एडीजे रामेश्वर दयाल के पिता खेमचंद रोहिला तथा भाई गिरीराज घर के बाहर बने अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी बीच दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाईं।
गोली लगने से पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बदमाश खेमचंद के निवास में घुस गए तथा गोलिया चलाईं। इसमें खेमचंद के एक अन्य पुत्र राजेन्द्र,उसकी पत्नी और खेमचंद की पत्नी घायल हो गई।
पुलिस इस वारदात को पुरानी रंजिश का नतीजा मान रही है। पूरे कस्बे में पुलिस तैनात की गई है। फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications