महिलाओं ने शराब की दुकान पर ताला लगाया
शहर के कुम्हारों का भट्टा इलाके में शराबियों के उत्पात से परेशान महिलाओं ने सुबह पहले दुकान बंद कराने के लिए विरोध प्रदर्शन किया और बाद में उस पर ताला लगा दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इलाके में तीन साल पहले देसी शराब की दुकान बंद करा दी गई थी लेकिन दुकानदार ने 15 दिन पहले शराब की यह दुकान फिर खोल दी। शराब की दुकान खुलने से दूसरे दुकानदार भी खासे परेशान थे लेकिन कोई भी शराब कारोबारियों से रंजिश मोल लेना नहीं चाहता था।
इलाके की महिलाएं शराबियों की हरकतों से परेशान थी। नशे में युवक आसपास के मकानों में घुस जाते थे। कुछ शराबियों की बुधवार को की गई हरकतों से नाराज महिलाओं ने आज अपना गुस्सा प्रकट किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications