यूकेआईबीसी के नए कार्यकारी अधिकारी बने हील्ड
परिषद ने एक बयान में बताया कि हील्ड फिलहाल एन. एम. रॉथचाइल्ड एण्ड संस (भारत) के उपाध्यक्ष है। इस कंपनी में वह पिछले 17 साल से काम कर रहे हैं और पिछले 20 साल से भारत से जुड़े हैं। हील्ड को भारत और ब्रिटेन में निवेश और विपणन क्षेत्र में काफी अनुभव प्राप्त है।
बयान में कहा गया कि वह टाटा समूह, केयर्न इंडिया, भारती एंटरप्राइजेज, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, पीटीसी इंडिया और हीरो समूह के कई सौदों से जुड़े रहे हैं।
परिषद के अध्यक्ष पेट्रिका हेविट भी प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के शिष्टमंडल में भारत आए हैं। हेविट ने कहा, "भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने में परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मुझे पूरी उम्मीद है कि रिचर्ड की नियुक्ति का ब्रिटेन और भारत में स्वागत होगा।"
हील्ड ने कहा, "भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं। ब्रिटिश सरकार के हाल के बयानों से स्पष्ट हुआ है कि व्यापार के लिए ब्रिटेन के दरवाजे पूरी तरह से खुले हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications