कैमरन ने राष्ट्रपति से भेंट की, व्यापार, आतंकवाद पर चर्चा

पिछले 200 वर्षो में ब्रिटेन के सबसे युवा प्रधानमंत्री 43 वर्षीय कैमरन का गुरुवार सुबह राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत किया गया।

कैमरन का आधिकारिक दौरा विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा के साथ मुलाकात से शुरू हुआ। दोनों ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान की स्थिति, संयुक्त राष्ट्र सुधारों, व्यापार और परमाणु सहयोग सहित व्यापक द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

मंगलवार रात को बेंगलुरू से अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करने वाले कैमरन ने भारत के साथ गहरे और मजबूत संबंधों के लिए तीन क्षेत्रों- व्यापार, वैश्विक सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन की पहचान की है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ गुरुवार शाम को होने वाली प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता में इन मुद्दों पर चर्चा होगी।

इस वार्ता के बाद एक सांस्कृतिक समझौते पर हस्ताक्षर की उम्मीद है। ब्रिटेन के साथ इस प्रकार का यह पहला समझौता होगा और इसमें सूचनाओं की साझेदारी, दोनों देशों के बीच विद्वानों का आदान-प्रदान और सम्मेलनों, प्रदर्शनियों तथा अन्य प्रदर्शन कार्यक्रमों का आयोजन शामिल होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+