अमेरिका में रैप संगीत सुनने पर युवक पर हमला
समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' के मुताबिक फ्लोरिडा के पालम बे में डेविड मैकनाइट पर 14 वर्षीय अश्वेत किशोर जोशुआह लेंब ने हमला किया। जोशुआह को लगता है कि श्वेत लोगों को रैप संगीत नहीं सुनना चाहिए।
पालम बे के पुलिस प्रवक्ता यवोनी मार्टिनेज ने बताया कि अफ्रीकी मूल के अमेरिकी अश्वेत किशोर का मैकनाइट से कहना था कि वह रैप संगीत नहीं सुन सकते क्योंकि वह श्वेत है। यह घटना उस वक्त हुई जब मैकनाइट रैप संगीत 'वैस्टेड' सुन रहा था।
मैकनाइट ने बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त जोशुआह के साथ उसके सात दोस्त भी थे। मैकनाइट ने विवाद टालने की कोशिश की लेकिन जोशुआह और उसके मित्रों ने उसके साथ मार-पीट की।
बाद में जोशुआह को मार-पीट के आरोप में गिरफ्तार कर एक किशोर कारावास केंद्र में भेज दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications