जेसीबी ने एक लाखवीं मशीन को बाजार में उतारा

ब्रिटेन के उच्चायुक्त के आवास में आयोजित इस कार्यक्रम में कमलनाथ ने कहा, "भारत के विकास के लिए हमें सड़कों के विकास की आवश्यकता है और इसके लिए आधुनिक तकनीक की उपलब्धता बेहद जरूरी है। जेसीबी पिछले 30 साल से इस काम में भारत की सहयोगी रही है।"

ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के साथ भारत दौरे पर आए केबल ने कहा, "भारत में आधारभूत संरचना के विकास के चलते दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग की बड़ी संभावनाएं हैं।"

जेसीबी ने वर्ष 1979 में भारत में एक संयुक्त उपक्रम के तहत कारोबार की शुरुआत की थी। वर्ष 2003 ने में इसने अपनी सहयोगी कंपनी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली थी। फिलहाल देश में विनिर्माण मशीनों के क्षेत्र में जेसीबी की बाजार हिस्सेदारी 50 प्रतिशत है।

जेसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विपिन सोंधी ने कहा, "भारत में विनिर्माण क्षेत्र के उपकरणों की तेजी से बढ़ रही मांग का लाभ उठाने के लिए हम बेहतर स्थिति में हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+