इस्लामाबाद विमान दुर्घटना : 58 शवों की पहचान
समाचार चैनल जियो न्यूज ने गुरुवार को कहा कि जिन शवों की पहचान हो सकी है उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। देश की सबसे बड़ी विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए पाकिस्तान में एक दिन का शोक रखा गया है।
एयरबस विमान तुर्की से कराची होकर इस्लामाबाद जा रहा था। बुधवार सुबह हो रही भारी बारिश के बीच उसका संपर्क हवाई अड्डे से टूट गया और 152 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान मर्गला हिल्स के दामनकोह रिसॉर्ट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने कहा कि जिन शवों की पहचान नहीं हो सकी है उनका डीएनए परीक्षण किया जाएगा।
एक अधिकारी ने कहा कि डीएनए परीक्षण में एक सप्ताह का समय लगेगा और इसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
शवों को पीआईएमएस अस्पताल में रखा गया है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि शवों की पहचान के लिए 50 चिकित्सकों को नियुक्त किया गया है।
'द न्यूज' ने बानी अमीन नामक एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा कि वर्षा बंद होते ही तलाशी अभियान फिर शुरू होगा क्योंकि अभी तक विमान का ब्लैक बॉक्स नहीं मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications