खाद्य महंगाई दर घटकर 9.67 प्रतिशत हुई
इस साल ज्यादातर समय खाद्य पदार्थो की महंगाई दर 16 प्रतिशत के ऊपर बनी रही है। जून महीने में यह गिरकर 13 प्रतिशत हो गई थी।
गुरुवार को जारी हुए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक खाद्य महंगाई दर में यह कमी सब्जियों खासकर आलू और प्याज के दामों में कमी के चलते हुई है।
सरकार के पेट्रोल, डीजल, केरोसीन और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के जून में किए गए निर्णय के चलते ईंधन सूचकांक में 14.29 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
प्राथमिक वस्तुओं के सूचकांक में पिछले साल के इसी सप्ताह की तुलना में 14.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि पिछले सप्ताह इसमें 16.48 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
प्रमुख खाद्य पदार्थो के दामों में पिछले साल की तुलना में हुए उतार-चढ़ाव निम्नानुसार हैं:
मोटे अनाज: 5.62 प्रतिशत
चावल: 5.31 प्रतिशत
गेहूं: 6.27 प्रतिशत
दालें: 21.23 प्रतिशत
सब्जियां: (-) 14.77 प्रतिशत
फल: 12.14 प्रतिशत
दूध: 19.03 प्रतिशत
आलू: (-) 46.05 प्रतिशत
प्याज: (-) 10.25 प्रतिशत
जून महीने में सभी क्षेत्रों की कुल महंगाई दर 10.55 प्रतिशत रही थी।
इस सप्ताह की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक ने महंगाई दर में कमी के लिए अपनी प्रमुख ब्याज दरों में वृद्धि की थी और यह संकेत दिया था कि महंगाई दर की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आने तक वह मौद्रिक सख्ती जारी रख सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications