चीन में नदी से रसायनों से भरे बैरल बरामद
बीजिंग, 29 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के जिलिन प्रांत की एक नदी से 3,000 बैरल से अधिक मात्रा में रसायन बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बरामद किए गए 7,000 बैरल में लगभग 3,000 बैरलों में रसायन बरामद कि या गया। इनमें से 2,500 बैरल में ट्राइमिथाइल क्लोरो सिलिकेन की मात्रा पाई गई है जो एक प्रकार का ज्लनशील पदार्थ है। जबकि 500 बैरल अन्य रसायन में हेक्सामिथाइल नामक पदार्थ पाया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक प्रत्येक बैरल में लगभग 170 किलोग्राम रसायन मौजूद हैं। सोंगहुआजियांग नदी में बरामद किए गए 4,000 बैरल बिल्कुल खाली पाए गए।
अधिकारियों ने बताया कि नदी से 1,000 बैरल रसायन बरामद किए जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications