पीएफआई को प्रतिबंधित करने के लिए नहीं मिला आग्रह : चिदंबरम
संसद भवन के बाहर यह पूछे जाने पर कि क्या राज्य सरकार ने पीएफआई को प्रतिबंधित करने के लिए केंद्र से आग्रह किया है, चिदंबरम ने आईएएनएस से कहा, "मुझे कुछ नहीं मिला है।"
एक प्रश्नपत्र में पैगंबर मुहम्मद साहब के संदर्भ में कथित तौर पर अपमानजनक उल्लेख के लिए संगठन के संदिग्ध सदस्यों ने इस महीने के आरंभ में राज्य के एक अध्यापक का हाथ काट दिया।
केरल उच्च न्यायालय ने 13 जुलाई को राज्य और केंद्र दोनों सरकारों को पीएफआई को प्रतिबंधित करने पर अपना रुख पेश करने को कहा था।
केरल के गृह मंत्री कोडियरी बालाकृष्णन ने पिछले हफ्ते कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की रिपोर्ट के बाद मुस्लिम संगठन पर प्रतिबंध के बारे में राज्य सरकार फैसला लेगी।
बालाकृष्णन ने कहा कि केरल के आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच एनआईए कर रही है। उसे पीएफआई के अन्य अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों से उसके संबंधों सहित अधिक जानकारी होगी।
उन्होंने कहा कि पीएफआई को विदेशों से मिलने वाले अवैध धन के बारे में जांच करने के लिए भी केंद्र सरकार से कहा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications