कानपुर में पति-पत्नी की हत्या
कानपुर, 29 जुलाई (आईएएनएस)। कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के परिसर से एक कर्मचारी और उनकी पत्नी के शव बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी दुर्गा प्रसाद (55) और उनकी पत्नी शारदा (50) के शव गुरुवार सुबह घर से बाहर पाए गए।
पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मोहित गुप्ता ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि पड़ोसियों ने सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी। दोनों की हत्या की गई है।
उन्होंने बताया कि दोनों के सिर पर गहरे चोट के निशान हैं जिससे लगता है कि उन पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया है।
गुप्ता ने कहा कि वारदात के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रसाद के घर में लूटपाट भी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications