संस्कृति संरक्षण के लिए एक साथ काम कर रहे भारत, ब्रिटेन
ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के साथ भारत आए सांस्कृतिक प्रतिनिधिमंडल में मकग्रेगर ने कहा, "इस वर्ष के अंत तक हम पुरातत्व सामग्री के संरक्षण के उपायों पर चर्चा के लिए तीन अलग-अलग कार्यशालाओं का आयोजन करेंगे।"
कनाट प्लेस में बुधवार को एक कला दीर्घा को देखने पहुंचे मकग्रेगर ने आईएएनएस से कहा, "हाल ही में चित्रित वस्त्रों के संरक्षण पर ब्रिटिश संग्रहालय के साथ काम करने के लिए हमने भारतीय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया।"
वर्ष 2002 से ब्रिटिश संग्रहालय के निदेशक मकग्रेगर ने कहा कि भारत के साथ संग्रहालय का संबंध करीब चार दशक पुराना है। ब्रिटिश संग्रहालय ने अरूणाचल प्रदेश में जनजातियों की बदलती संस्कृति के दस्तावेजीकरण के लिए एक बड़ी परियोजना शुरू की है।
मकग्रेगर ने बताया कि ब्रिटिश संग्रहालय हर वर्ष गर्मियों में छह हफ्ते की एक कार्यशाला आयोजित करती है। इसमें दुनिया भर के युवा क्यूरेटरों को आमंत्रित किया जाता है। पिछले वर्ष दो भारतीय क्यूरेटरों ने इसके लिए आवेदन भेजे थे।
उन्होंने कहा कि वस्तुओं के इलेक्ट्रॉनिक सूचीकरण में भी भारत और ब्रिटेन सहयोग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ब्रिटिश संग्रहालय की करीब 17 लाख वस्तुओं की सूची को शोध के लिए ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है जबकि अन्य 60 लाख को बाद में उपलब्ध कराया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications