फ्रांस में 8 शिशुओं के शव बरामद
पेरिस, 29 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस में एक मकान के बगीचे से उसके नए मालिक की निशानदेही पर जांचकर्ताओं ने आठ बच्चों के शव बरामद किए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पेरिस से लगभग 150 किलोमीटर उत्तर में स्थित दोउएई कस्बे में एक मकान के नए मालिक ने बागीचे से कुछ हड्डियां बरामद कीं जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना के बाद पुलिस ने तलाशी के दौरान बगीचे में दो अलग-अलग जगहों से आठ शव बरामद किए। बच्चों के संदिग्ध अभिभावकों को हिरासत में ले लिया गया है।
गौरतलब है कि फ्रांस में तीन साल पहले सामने आए एक मामले में एक घर के बगीचे से छह शिशुओं के शव बरामद किए गए थे। मां ने स्वीकार किया था कि उसने अपने बच्चों की हत्या की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications