मीरा कुमार ने कार्यस्थगन प्रस्ताव नामंजूर किया
नई दिल्ली। लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने बुधवार को सदन में विपक्षी दलों की ओर से महंगाई के मुद्दे पर पेश किये गए कार्यस्थगन प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है। मीरा कुमार ने कहा कि वह अन्य नियमों के तहत इस विषय पर चर्चा कराने को तैयार हैं लेकिन मौजूदा समय में कार्यस्थगन प्रस्ताव मंजूर नहीं किया जा सकता।
पढ़ें - लोकसभा मॉनसून सत्र की खबरें
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने सदन में विपक्ष द्वारा पेश किए गए कार्यस्थगन प्रस्ताव पर कड़े तेवर दिखाए। वित्त मंत्री और गृह मंत्री के कड़े रुख ने सदन में विपक्षी दलों की एक नहीं चलने दी। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि महंगाई में बढ़ोत्तरी मामूली है और इससे जनता पर कोई उल्लेखनीय प्रभाव नहीं पड़ने वाला।












Click it and Unblock the Notifications