'भारत को नाराज ना करें डेविड कैमरन'

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन मंगलवार रात से भारत के दौरे पर हैं। उनके इस दौरे के दौरान दोनों देशों में कई व्यापारिक समझौते होने की उम्मीद है। ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था की खस्ता हालत को देखते हुए ब्रिटिश मीडिया ने कैमरून को भारत की आलोचना करने के बजाए वार्ता पर जोर देने को कहा है।

ब्रिटिश मीडिया ने कैमरून को सलाह दी है कि वह अपने दौरे के दौरान भारत की गरीबी और कश्मीर समस्या का जिक्र ना करे। मीडिया के मुताबिक कैमरून को व्यापारिक समझौतों को सफल बनाने के लिए वार्ता पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। पिछले दो दिनों से ब्रिटिश मीडिया में सलाहों की भरमार है कि यदि डेविड अपने दौरे को सफल बनाना चाहते हैं तो उन्हे भारत को नाराज नहीं करना चाहिए।

समाचार पत्र 'फाइनेंशियल टाइम्स' ने कुछ जरूरी मुद्दों पर ब्रिटिश और भारतीय रुख की भिन्नता का उल्लेख किया है। उसके स्तम्भकार एलेक्स बार्कर ने अपने ब्लॉग पर कैमरन से भारत की बड़ी समस्याओं की अनदेखी करने को कहा। बार्कर ने डेविड से कश्मीर और गरीबी जैसे मसलों से दूर रहने के लिए कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+