आईआईएम छात्रों ने बॉलीवुड से सीखे प्रबंधन के गुर

लखनऊ। प्रबंधन के गुर सीखने के लिए भारतीय प्रबंध संस्‍थन (आईआईएम) लखनऊ में तमाम कंपनियों के सीईओ लेक्‍चर देने आए, लेकिन प्रबंधन के रचनात्‍मक पहलु की जानकारी छात्रों को बॉलीवुड से मिली। इस बार बॉलीवुड के एक निर्देशक ने आईआईएम के छात्रों को प्रबंधन का पाठ पढ़ाया।

मंगलवार को आईआईएम में बॉलीवुड फिल्‍म 'पा' और 'चीनी कम' के निर्देशक आर बालाकृष्‍णन ऊर्फ बालकी आईआईएम के छात्रों से मुखातिब हुए। बालकी लोवे लिंटास के चीफ क्रिएटिव ऑफीसर भी हैं। सर्फ एक्‍सेल का 'दाग अच्‍छे हैं', टाटा चाय का 'जागो रे' और आइडिया का 'वॉक वेन यू टॉक' को ये स्‍लोगल बालकी ने ही दिए हैं।

इंटरेक्टिव सेशन के दौरान बालकी ने कहा, "एक विज्ञापन यदि उत्‍पाद का चित्रण न कर सके तो वो सिर्फ एक अच्‍छी फिल्‍म के समान होता है, जिसे लोग एंज्‍वॉय करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।" इस मौके पर उन्‍होंने रिसेशन के पहले और बाद की स्थिति पर भी चर्चा की। बालकी से मुखातिब होने के लिए आईआईएम का पूरा ऑडीटोरियम खचा-खच भरा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+