दिल्ली के लड़के ने स्कूल के साथी को गोली मारी
नई दिल्ली। अपराध ने दिल्ली को इस कदर अपनी गिरफ्त में ले रखा है कि यहां का बच्चे भी जघन्य अपराधों को अंजाम देने लेगे हैं। इसकी नजीर बुधवार को दक्षिणी दिल्ली के एक इलाके में देखने को मिली। यहां के साकेत स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा नवीं के छात्र ने अपने जूनियर को गोली मार दी। यह वारदात वीर चंद्र गढ़वाल पब्लिक स्कूल की है।"
पढ़ें - दिल्ली की खबरें
पुलिस के मुताबिक "पिस्तौल 22 बोर की थी। हल्के विवाद के बाद इस छात्र ने गौरव यादव नामक छात्र को गोली मार दी। गौरव इसी स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ता है। गौरव को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। गौरव के कंधे में गोली लगी थी। अब उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस के बताया कि अभियोगी छात्र का कहना है कि पिस्तौल उसे सड़क किनारे से मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications