मध्य प्रदेश में लुटी प्राईवेट बस
अशोकनगर।
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में मंगलवार की रात लुटेरों ने एक यात्री बस में लूटपाट की और दो पुलिसवालों की बंदूकें भी छीन लीं। पुलिस के अनुसार टीकमगढ़ से इंदौर जा रही एक निजी बस को लुटेरों ने अशोकनगर की नसीहर घाटी के पास लूट लिया। लुटेरों ने बस रोकने के लिए सड़क पर पहले लकड़ियां डालीं और चालक पर गोलीबारी की। id="toptextpromo">href="/topic/madhya-pradesh"
target="_blank">पढ़ें
-
मध्य
प्रदेश
की
खबरें
यात्रियों
के अनुसार लुटेरों के तीन साथी बस में यात्रा कर रहे थे और उन्होंने चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। लुटेरों ने बस के टायर में गोली मार दी। इसके बाद बस यात्रियों के साथ जमकर लूटपाट की और दो पुलिसवालों की बंदूक भी छीन ले गए। पुलिस के अनुसार करीब 10 से 12 लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों की तलाश की जा रही है।











Click it and Unblock the Notifications