झारखण्ड सूखाग्रस्त घोषित हो : मुंडा
संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए मुंडा ने कहा, "झारखण्ड में औसत से काफी कम बारिश हुई है। केंद्र सरकार को राज्य को सूखाग्रस्त घोषित करना चाहिए और तत्काल राहत भेजनी चाहिए।"
मुंडा ने कहा, "प्रदेश में औसतन 590 मिलीमीटर बारिश होती है लेकिन यहां केवल 200 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके चलते प्रदेश में केवल 15 प्रतिशत बुआई हुई है।"
जमशेदपुर से लोकसभा सदस्य मुंडा ने कहा कि वे इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications