लखनऊ में 3 साल की बच्ची से बलात्कार
घटना शहर के आशियाना इलाके के सेक्टर एच कालोनी की है। जहां विष्णु दयाल (28) पर आरोप है कि उसने आज अपने किरायेदार ऑटो रिक्शा चालक की 3 वर्षीय बेटी से उस समय बलात्कार किया जब वह घर में अकेली थी।
आशियाना थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने संवाददाताओं को बताया कि गंभीर अवस्था में बच्ची को शहर के डफरिन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक बच्ची की चीख सुनकर पड़ोसी जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बच्ची कमरे के एक कोने में खून से लथपथ पड़ी है।
चंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी विष्णु दयाल को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि विष्णु ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक विष्णु दयाल रेलवे में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications