एस.वाई.कुरैशी होंगे नए निर्वाचन आयुक्त (लीड-1)
वर्तमान में चुनाव आयुक्त के रूप में काम कर रहे कुरैशी नवीन चावला का स्थान लेंगे। चावला गुरुवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
यहां जारी एक बयान में कहा गया है, "वरिष्ठतम निर्वाचन आयुक्त को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में नियुक्त करते हुए राष्ट्रपति को खुशी हो रही है।"
कुरैशी (63) 1971 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
वह विभिन्न प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं। इसमें खेल सचिव का पद भी शामिल है। वह स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेष सचिव थे और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) तथा दूरदर्शन के महानिदेशक रह चुके हैं।
कुरैशी को 30 जून, 2006 को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था।
बयान में कहा गया है कि कुरैशी गुरुवार से अपना कार्यभार संभालेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
