'पर्यटन परियोजनाओं में ठोस कचरा प्रबंधन अनिवार्य हो'
कुमारी सैलजा मंगलवार को यहां भारत के लिए टिकाऊ पर्यटन कसौटी पर कार्यशाला के उद्घाटन के अवसर पर बोल रही थी। कुमारी सैलजा ने कहा कि पर्यटन अग्रणी उद्योग है जो आज विश्व अर्थव्यवस्था को शक्ति प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के अनुमानों में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन में वृद्घि जारी रहने की उम्मीद प्रकट की गई है। स्थान विशेष के आधार पर पर्यटन में तीन से छह प्रतिशत सालाना वृद्घि का अनुमान लगाया गया है।
सैलजा ने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था सबसे सशक्त बनकर उभरने को तैयार है तथा हमारा पर्यटन क्षेत्र अभूतपूर्व रूप से विश्व का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
हम इस बात के प्रति जागरूक हैं कि पर्यटन को बढ़ावा देने के हर प्रयास में उपलब्ध संसाधनों और पर्यावरण के संतुलन के साथ हमारे पर्यटन उत्पादों के प्रबंधन का उचित मिश्रण होना चाहिए। यह कार्यशाला इसीलिए आयोजित की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications