गुजरात में सिमी कार्यकर्ता गिरफ्तार
गांधीनगर, 27 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के वडोदरा में मंगलवार को प्रतिबंधित स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट्स आफ इंडिया (सिमी) के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह 2008 में हुए अहमदाबाद सिलसिलेवार बम विस्फोट में शामिल रहा है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि विशेष कार्रवाई दस्ते ने सिमी कार्यकर्ता सैयद अबिदाली मुसा को गिरफ्तार किया। उसे वडोदरा में एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक मुसा 26 जुलाई 2008 को अहमदाबाद सिलसिलेवार बम विस्फोट में कथित रूप से शामिल रहा है। इस विस्फोट में 57 लोगों की मौत हो गई थी और 150 घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications